खेत की ओर जा रही महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। एक महिला ने धान काटने वाले गड़ांसे से दूसरी महिला पर वार कर दिया। लहुलूहान हालत में नवाबगंज थाना पहुंची महिला ने विपक्षी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर पुलिस चौकी अंतर्गत कस्तूरीपुर गांव कि कंचन देवी पत्नी अशोक कुमार पटेल घायल अवस्था में थाने पहुंचकर गांव के ही दंपति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है कि वह खेत में काम करने जा रही थी, तभी मेरे गांव के रहने वाले अनिल पटेल व उसकी पत्नी रूबी गाल गलौज करने लगी। पीड़ित ने विरोध किया तो पति ने अपनी पत्नी को ललकारा। इसके बाद महिला ने धान काटने वाले गड़ासा से वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।