प्रयागराज।सपा की पूर्व विधायक बिजमा यादव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शहर पहुंचे। उन्होंने शादी में पहुंचकर पूर्व विधायक और उनकी बेटी को बधाई दी। अखिलेश यादव के विवाह समारोह में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की भीड़ जुट गई। वहीं दूसरी ओर सागरपेशा बस्ती के लोग भी पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंच गए जिससे अफरातफरी मच गई। इसपर अखिलेश महज 15 मिनट रुकने के बाद वापस लखनऊ रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से न मिल पाने पर सागरपेशा बस्ती के लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।