झारखंड चुनाव : हटिया सीट पर जानें कब होगा चुनाव, इस दिन आयेंगे नतीजे

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की शुरुआत 30 नवंबर से हो रही है। पांच चरण में पूरा होने वाला यह चुनाव काफी अहम और खास होगा। इस चुनाव में हटिया पर सीट पर कई पार्टियों की निगाह बनी हुई है। फिलहाल यहां भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। लेकिन इससे पहले 2009 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हटिया में कुल 380876 मतदाना हैं, जिनमें 52.75 प्रतिशत पुरुष और 47.25 प्रतिशत महिलाएं हैं।


Hatia Assembly Seat Voting Date हटिया विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर 2019


Hatia Assembly Seat Counting Result Date हटिया विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर 2019


Hatia Constituency Seat Winner 2014 हटिया विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट : 


Hatia Assembly Seat Candidates List : हटिया विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट -



  • भारतीय जनता पार्टी - नवीन जायसवाल

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा - अभिमन्यु कुमार 

  • झारखंड विकास मोर्चा - शोभा यादव 

  • कांग्रेस - अजय नाथ शाहदेव

  • आम आदमी पार्टी - आलोक शरण प्रसाद

  • एजेएसयू पार्टी - भारत कांशी 

  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया - सुभाष मुंडा

  • पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक - स्वास्तिका कुमारी

  • सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया - मिंटू पासवान 

  • झारखंड पार्टी - वसवी कीडो

  • जनता दल युनाइटेड - आइनुल हक

  • समाजवादी पार्टी - अमरुल हुडा

  • निर्दलीय - अब्दुल्ला अजहर अंसारी

  • निर्दलीय - अरुण तिवारी

  • निर्दलीय - विजय सिंह


हटिया विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास -


हिटया को विधानसभा सीट घोषित करने के बाद यहां कांग्रेस ने खाता खोला। 2005 के चुनाव में पार्टी के प्रभावी नेता गोपाल शरण नाथ शाहदेव ने जीत हासिल की। उनकी वजह से पार्टी ने 2009 के चुनाव में भी जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद 2012 में नवीन जयसवाल ने बाय पोल्स में जीत हासिल कर गद्दी पर कब्जा किया। नवीन पहले ऑल झारखंड स्टूडेंट्स के नेता थे। इसके बाद 2014 के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हो गए। और ठीक अगले साल यानि 2015 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए।