सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर ने संसद मे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शाखा कौशाम्बी मे खोले जाने का मुद्दा उठाया

 


सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर ने संसद भवन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शाखा कौशाम्बी मे खोले जाने का मुद्दा उठाया। उन्होने कहा कि कौशाम्बी देश के सबसे पिछड़े जिलो मे से एक है। यहाँ की अधिकांश आबादी गरीब है यदि कौशाम्बी में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शाखा खुल जायेगी तो यहाँ के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिये दूसरे जिलो में नही जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होने लंबे समय से लंबित कौशाम्बी मे केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने  का मुद्दा भी उठाया।