तमंचा दिखाकर विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर दशहरा की रात दो लोगों ने विवाहिता के साथ तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। घटना के सवा माह बाद पीड़िता ने पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र दिया। कप्तान के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासिनी एक विवाहिता ने 13 नवंबर को पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र दिया कि संतोष व अमित उर्फ कल्लू पता अज्ञात आठ अक्तूबर दशहरा की रात जब उसके पति ससुराल गये थे, तो उसके घर में घुस आये। कल्लू तमंचा दिखा रहा था और संतोष ने दुराचार किया। आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी के आदेश पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।